उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। एसडीएम राधेश्याम पाठक ने ग्रामीण क्षेत्र के दुर्ग पूजा आयोजको से बुधवार को कहा कि परंपरागत तरीके से दुर्गा पूजा व दशहरा का पर्व आपसी मेल भाव व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए। सभी पांडाल कमेटियों को समय रहते परमिशन लेना जरूरी होगा। शराब पूरी तरह निषेध रहेगा। आकस्मिक आग की घटना से बचाने के लिए सावधानी रखनी के सुझाव दिए। कमेटियों के सदस्यों का आयी कार्ड बनाने के लिए पूरी डिटेल के साथ फोटो तत्काल जमा करवा दे। रास्ते मे दूसरे धार्मिक स्थानों के पास संयम से जुलूस निकाले।
सीओ रसड़ा केपी सिंह ने कहा कि सुरक्षा के इंतजाम पुलिस तो करेगी ही साथ ही कमेटी के पदाधिकारी व उनके सदस्य अपनी भी निगरानी पूर्व की भांति रखेंगे। विशेष परिस्थिति में पुलिस सहायता भी दी जाएगी। प्रसाद का वितरण प्लास्टिक में कत्तई न करें। कम आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्र को बजाए।
अधिकारियों मे उभांव थाने के निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, विद्युत विभाग के जेई अवधेश कुमार, सुदर्शन बर्नवाल, ओम जी यादव, हरिकृष्ण मोहन, आकाश कुमार, मनीष यादव, श्रीकिशुन गुप्ता, कृष्णा नन्द वर्मा, सोनू यादव, राकेश, राम दुलारे विन्द, बब्लू गोंड, परसन राजभर, राकेश राजभर, नीबूलाल यादव, शेषनाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…