अंजनी राय
भीमपुरा (बलिया):- भीमपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर टिटिहा गांव के पास बाइक और ट्रक की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवको की मौत हो गयी। ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया।
भीमपुरा थाना क्षेत्र के आरीपुर सरयां गांव निवासी शिबू 18 पुत्र बिरबहादुर अपने रिश्तेदार रसड़ा थाना क्षेत्र के बालुपुर करीम गांव के अनिकेत 18 के साथ इब्राहिमपट्टी के तरफ जा रहे थे। वे बाइक से जैसे ही शाहपुर टिटिहा के अंधे मोड़ पर पहुचे सामने आ रही ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। बाइक को टक्कर लगते देख ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग निकला। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां पहुचे तो देखा कि दोनों युवकों की मौत हो चुकी है। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर थाने आयी। उनके पास मील कागजातों से उनके परिजनों को सूचना दी गयी। सूचना पाकर पहुचे परिजनों ने बताया कि वे दोनों बेल्थरारोड के लिए निकले थे। फिर इधर कैसे आ गए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…