उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। एक प्राईवेट उषा अस्पताल चिकित्सालय में लापरवाही पूर्ण आपरेशन के बाद मनसा देवी (26) नामक एक गर्भवती महिला की मौत का मामला प्रकाश में आया है। घटना बीते मंगलवार की शाम का है। घटना की प्राथमिकी दूसरे दिन बुधवार की शाम को पुलिस को सौंपी गयी है। इससे पूर्व आपस में चल रहे समझौता का असफल प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पीएम हेतु बलिया भेज दिया है।
घटना के बाद परिजनों में हाहाकार व चीख चिल्लाहट मच गया। बुधवार की प्रातः में 100 नम्बर पुलिस को बुलाकर घटना की जानकारी दी गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उभांव थाने चली गयी। इस बीच वादी व प्रतिवादी के बीच आपस में सुलह की बात चली लेकिन शाम होते होते असफल हो गयी। इस घटना से पूर्व नगर के विगत् 23 अगस्त को ग्राम फरसाटार की ही एक और गर्भवती महिला की नगर के पन्ना लाल कटरा स्थित एक दूसरे प्राइवेट चिकित्सालय में मौत हो चुकी है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग को कोई चिन्ता नही है।
शायद स्वास्थ्य विभाग के उचधिकारी की मिली भगत से चल रहा है यहाँ प्राईवेट अस्पताल साहब यह मौत का खेल कब तब और चलेगा शायद सीएमओ साहब का नजर इन अस्पताल पर नहीं पड रहा है कही साहब आप के ही रहमो कर्म पर तो नहीं चल रहा है यह सब प्राईवेट अस्पताल आखिर कार इन गर्भवती महिलाओं की प्राईवेट अस्पताल में मौत खेल हर रोज इन गर्भवती महिलाओं के साथ खेला जा रहा है पर प्रशासन तमाशा देख रहा है साहब इस घटना से पहले भी कई मौत हो चुकी है पर आप के नजर उन घटना पर नहीं पडता है आखिर बात क्या है यह तो आप ही जानते हो गए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…