Categories: BalliaUP

बलिया में आज लगेगा रोजगार मेला

अंजनी राय

बलिया: जनपद के बेरोजगारों के लिए 27 अक्टूबर को रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। भृगु आश्रम के पास स्थित सेवायोजन कार्यालय पर शनिवार को रोजगार मेला का आयोजन होगा, जिसमें चार कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष तक के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट पास अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। सेवायोजन कार्यालय के पंजीकरण प्रमाण पत्र के साथ दो फोटो तथा दो बायोडाटा साथ लाना होगा।

pnn24.in

Recent Posts