अंजनी राय
बलिया : जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचक नामावली से जुड़े कार्यों की जांच को लगाए गए 77 अधिकारियों ने रविवार को भी क्षेत्र में भ्रमण किया। सभी विधानसभा के अधिकांश बूथों तक अधिकारी पहुंचे। निर्वाचक नामावली में नाम जोड़वाने, कटवाने या किसी प्रकार का संशोधन कराने के लिए प्राप्त होने वाले फार्म की स्थिति को देखा गया।
सिटी मजिस्टेट के निरीक्षण में 5 मिले गैरहाजिर
सिटी मजिस्टेट डॉ विश्राम ने रविवार को दर्जन भर मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया, जिसमें पांच कर्मी ड्यूटी से गायब मिले। हैबतपुर स्कूल व हैबतपुर स्कुल पर बीएलओ नहीं थे। जबकि पदाभिहित अधिकारी के रूप में लगाए गए प्रावि राकेश कुमार प्रधानाध्यापक प्रा पा हैबतपुर, निरूपमा मिश्र प्रधानाध्यापक प्रा पा नसीराबाद व शबाना जर्री प्रधानाध्यापक प्रा पा बहेरी अनुपस्थित थी। इन पर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंप दी गयी है।
वही खोरीपाकड़ प्राथमिक विद्यालय पर सभी कर्मी उपस्थित मिले। सिटी मजिस्टेट ने बताया कि निर्वाचन से जुड़े कार्य में लापरवाही अत्यंत आपत्तिजनक है। इस तरह लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर ठोस कार्रवाई हो सकती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…