Categories: UP

बाबा के साथ नहाने गया बालक गंगा में डूबा

प्रदीप दुबे विक्की

सीतामढ़ी (भदोही) । कोईरौना थाना क्षेत्र के दुगुना निवासी अखण्ड राम यादव का पुत्र यशवत (6वर्ष) अपने बाबा नशेडी यादव के साथ दुगुना गंगा घाट पर 11 बजे गंगा नहाने गया था। बाबा ने उसे नहला कर सिढी पर बैठा कर खुद नहाने लगे पता नही कब वह पानी मे चला गया।

वह नहाने के बाद बाहर निकले तो इधर उधर देखा दिखाई नही पडा तो सोचा की घर चला गया होगा घर पहुचे तो पता चला घर आया ही नही। भाग कर घाट पर गये वहा न होने से वह घबरा गये, हो हल्ला होने पर गाँव वाले इक्ठ्ठा हो गये। गंगा मे भी खोज बीन करने लगे इसके सूचना थाना कोईरौना को दी गयी। मौके पर थानाध्यक्ष अजय यादव पहुच कर घटना का जायजा लिया। सीतामढी से गोताखोर लथेरन सिह को बुलाया गया। दो घंटे के खोजबीन के बाद गंगा से लाश निकाला गया तो परिजनो का सब्र टूट गया। रोते बिलखते परिजनो को किसी तरह समझा बुझा पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अखण्ड राम यादव के दो लड़कों में बड़े लडके यशवन्त के आकस्मिक मौत से परिवार के ऊपर ब्रजपात सा पड गया है। पुरे गाँव में शोक फैली हुई है।

aftab farooqui

Recent Posts