प्रदीप दुबे “विक्की”
ज्ञानपुर(भदोही) जनपद मुख्यालय ज्ञानपुर के सरपतहां स्थित पुलिस लाइन से हौसला बुलंद चोरो ने एक पुलिसकर्मी की मोटरसाइकिल उड़ा दी। इस सम्बन्ध में ज्ञानपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार ज्ञानपुर कोतवाली अन्तर्गत सरपतहां स्थित नई पुलिस लाइन में खड़ी कम्प्यूटर आॅपरेटर अनुराग द्विवेदी की नीले कलर की पल्सर मोटरसाइकिल को चोर ने उड़़ा दिया।
इससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि नई पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के लिए आवासीय कमरे बनाये गए हैं, जिसमें चहारदीवारी नही है। पहले तो पुलिस कर्मियों की मोटरसाइकिलो के पेट्रोल चोरी हो रहे थे। लेकिन हौसला बुलंद चोरो ने इस बार कम्प्यूटर आॅपरेटर की मोटरसाइकिल ही उड़ा दी। इस सम्बन्ध में ज्ञानपुर कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 181/18 धारा 379 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…