प्रदीप दुबे विक्की
सुरियांवा (भदोही) जनपद के लगभग सभी प्रमुख मार्गों और सड़कों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा अब दुर्घटना का सबब बनता जा रहा है ।वही हटाने पर यह आवारा पशु लोगों पर हमला करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इनके आक्रमण से जहां कई राहगीर घायल हो चुके हैं ,वहीं कई लोगों की मौत भी हो चुकी है ।
बताते चलें कि बीते गुरुवार की देर शाम सुरियावां थाना क्षेत्र के मेढ़ी गांव-सुरियांवा मार्ग स्थित सड़क पर अचानक दौड़ते हुए एक गाय बाइक के सामने आकर टकरा गई। जिसके चलते बाइक पर सवार सुरियावां थाना क्षेत्र के नयपुरवा निवासी अखिलेश बिंद 22 वर्ष पुत्र जयनारायण तथा बबलू 25 वर्ष पुत्र देवमणि गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर परिजनों द्वारा दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया ।जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…