प्रदीप दुबे “विक्की”
भदोही – नई बाजार नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन बदरून्निशा के पति हाजी नाटे इलियास का निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। हाजी नाटे इलियास की पत्नी बदरून्निशा सन् 2000 से 2006 तक नगर पंचायत नई बाजार की चैयरमैन रह चुकी थी। पूर्व चेयरमैन पति नाटे इलियास पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया।
हाजी नाटे इलियास नई बाजार क्षेत्र के अम्बेडकर नगर निवासी थे। उनकी उम्र लगभग 72 वर्ष बतायी गई है। उनके निधन की खबर सुनते ही उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। पूर्व चेयरमैन पति के निधन पर भदोही के पूर्व विधायक जाहिद बेग, नई बाजार नगर पंचायत चेयरमैन विजय सोनकर, सपा नेता कामिल अंसारी, वाजिद अंसारी, शाहिद अंसारी आदि ने शोक व्यक्त किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…