प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर(भदोही) थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव में विवाहिता महिला के साथ रेप का मामला झूठा निकला ।महिला ने गांव के ही विवाहित युवक 28 वर्षीय श्यामसुंदर पर रेप का आरोप लगाते हुए कोतवाली ज्ञानपुर में प्रार्थना पत्र दिया कि जब वह खेत में नहर के किनारे शौच करने गई थी ,तो श्याम सुंदर नामक युवक ने उसका रेप कर दिया। जबकि पुलिस के अनुसार मामला रेप का नहीं बल्कि पुरानी रंजिश का बताया गया है ।
आज शनिवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव की निवासिनी एक महिला ने कोतवाली पहुंचकर सूचना दी कि खेत में शौच करते समय नहर के पास गांव के श्याम सुंदर नामक युवक ने उसका रेप किया है। पुलिस ने मामले में पूछताछ के बाद खुलासा किया कि कथित रेप का आरोप लगाने वाली इस महिला और आरोपी के चाचा गुलाब शंकर के बीच किसी बात को लेकर पहले से ही रंजिश आ रही है। महिला ने इसके पूर्व आरोप लगाने वाले युवक के चाचा गुलाब शंकर पर भी कुछ सप्ताह पूर्व रेप का आरोप लगाया था। दरअसल महिला ने रंजीशन रेप का आरोप लगाकर विरोधी को फंसाने का कुचक्र रचा था। ताकि विपक्षियों को सजा मिल सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…