प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर(भदोही) छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर गुरुवार को काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर के छात्रों ने छात्र नेता प्रथम पांडेय के नेतृत्व में क्रमिक अनशन शुरू किया। छात्र नेताओं ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों से बचने का प्रयास कर रहा है ।चेतावनी दी गई कि मांगों पर समय रहते विचार नहीं किया गया ,तो अनशन को आमरण अनशन में तब्दील कर दिया जाएगा ।
छात्र नेताओं ने कहा कि पिछले 2 वर्षों से चुनाव नहीं हुआ है ।इससे छात्र नेतृत्व विहीन हो रहे हैं । छात्र संघ के चुनाव के नाम से कालेज प्रत्येक वर्ष छात्रों से हजारों फीस वसूलता है ,जो लौटाई नहीं जाती और ना तो हिसाब किताब दिया जाता है ।इन तमाम कारणों से महाविद्यालय प्रशासन चुनाव कराए जाने के पक्ष में नहीं है ।छात्र नेताओं ने कहा कि यदि दिन-रात अनशन कारी छात्रों की सुरक्षा का प्रबंध नहीं किया गया तो किसी भी अनहोनी पर कालेज व जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा। इस मौके पर विद्यार्थियों के तेवर को दृष्टिगत रखते हुए भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…