प्रदीप दुबे
गोपीगंज(भदोही) कोतवाली अंतर्गत महावीर मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को तेज गति से जा रही ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। दोनों सगे भाई बताए गए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसारमिर्जापुर जनपद के चील्ह थानाक्षेत्र के टिल्ठी गांव निवासी देवीप्रसाद के पुत्र दिलीप और भग्गू भदोही जनपद के कटरा बाजार स्थित. दस्सूपुर गांव अपनी ससुराल जा रहे थे। उकत गांव में दिलीप की ससुराल है। वह गोपीगंज थाना क्षेत्र के राधास्वामी धाम राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित महावीर मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार से ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए।
मामूली रूप से जख्मी दिलीप को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जबकि 30 वर्षीय भग्गू प्रसाद की हालत मरणासन्न देख चिकित्सकों ने अन्यत्र रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों सहित ससुराल जनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटनास्थल पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…