प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर (भदोही) दीपावली पर नजदीक आते देख प्रशासन ने दुकानदारों पर शिकंजा कस दिया है। मंगलवार को ज्ञानपुर नगर स्थित 5 लाइसेंस धारक दुकानदारों में मो०सिद्दीक, मो०इलियास, गफ्फार, यूनुस और तराना की जांच पड़ताल की। साथ में ज्ञानपुर कोतवाली की पुलिस टीम भी मौजूद रही। त्यौहार के अवसर पर अनावश्यक खतरनाक किस्म के पटाखों के उपयोग को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है।
इस क्रम में मंगलवार को उपजिलाधिकारी अमृता सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पुरानी बाजार निवासी पांचों लाइसेंस धारकों की जांच पड़ताल की। उन्होंने उनके लाइसेंस चेक करने के साथ-साथ तैयार माल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान आवश्यक पूछताछ तथा निर्देश दिए। एसडीएम अमिता सिंह ने कहा कि पर्व के अवसर पर दो-तीन दिन के लिए दुकान लगाने वालों को अस्थाई लाइसेंस बनवाना होगा। बिना लाइसेंस के दुकान को अवैध माना जाएगा, तथा कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सीओ सदर यादवेन्द्रं यादव ने कहा कि मानक के विपरीत पटाखा बेचते पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। नियमानुसार क्षमता के अनुरूप ही पटाखे तैयार किए जाएं ।तैयार पटाखों को सुरक्षित गोदामों में रखने का उन्होंने निर्देश दिया। कहा कि बिना प्रशासन की अनुमति के पटाखा बेचते यदि पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…