कल्पना सिंह
भोपाल. बसपा प्रमुख मायावती द्वारा मध्यप्रदेश में कांग्रेस से गठबंधन नहीं होने को लेकर दिग्विजय सिंह का नाम लेने के मामले में कांग्रेस ने बसपा प्रमुख को ही दोषी ठहराया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि, गठबंधन ना करने के लिए बसपा को किसी के सिर ठीकरा फोड़ना था इसलिए मायावती ने दिग्विजय सिंह का नाम ले दिया।
कमलनाथ ने ये भी कहा कि बसपा से गठबंधन नहीं होने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए कमलनाथ ने बसपा प्रमुख मायावती को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि गठबंधन नहीं होने के लिए बसपा को किसी को जिम्मेदार ठहराना था, इसलिए मायावती ने दिग्विजय सिंह का नाम ले लिया। उन्होंने कहा कि बसपा गठबंधन के नाम पर ऐसी सीटें मांग रही थी, जहां उसका जनाधार ही नहीं है।
गुरुवार को कमलनाथ भोपाल पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने मीडिया से चर्चा कर रहे थे। कमलनाथ ने कहा कि मायावती द्वारा दिग्विजय सिंह को दोषी ठहराना ठीक नहीं। उन्होंने साफ साफ कहा कि, बसपा जितनी सीटें कांग्रेस से मांग रही थी उतनी सीटें देना संभव ही नहीं था, इस बात से बसपा के स्थानीय नेता भी सहमत हैं। कमल नाथ ने ये भी कहा कि बसपा के साथ गठबंधन नहीं होने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…