Categories: BiharCrime

सुशासन बाबु के राज में फिर शर्मशार हुई खाकी

अनिल कुमार

पटना. राजधानी पटना के बीएमपी- 5 में ट्रेनी महिला कांस्टेबल के साथ एक सुबेदार ने बंद कमरे में छेड़खानी की है। महिला कांस्टेबल ने किसी तरह कमरे के दरवाजे को खोलकर वहां से भागी और अपनी अस्मत उस हैवान सूबेदार से बचायी।

बुधवार को सुबह महिला कांस्टेबल की ट्रेनिंग चल रही थी, ट्रेनिंग पर महिला कांस्टेबलों को मुख्य रूप से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम रन फॉर यूनिटी के तैयारियों के लिए बुलाया गया था। ट्रेनिंग के दौरान ही सूबेदार शंभू शरण राठौड़ ने एक महिला कांस्टेबल को अपने दफ्तर में बुलाया और कमरे को बंद कर छेड़खानी की। महिला कांस्टेबल ने उस समय काफी हिम्मत से काम करती हुई, कमरे के दरवाजे को खोलकर भागी और रोती हुई घटना की सारी जानकारी अपने सभी महिला कांस्टेबलों को दी।

इस खबर की जानकारी मिलते ही ट्रेनिंग कर रही महिला कांस्टेबलों में गुस्सा आ गया और कैंपस के भीतर काफी हंगामा शुरू हो गया। सभी महिला कांस्टेबलों का यही कहना था कि जब हम यहां सुरक्षित ही नहीं है तो ट्रेनिंग कैसे करेंगे और आरोपी सूबेदार शंभू शरण की गिरफ्तारी की मांग कर रही थी।

घटना के जानकारी मिलते ही सचिवालय डीएसपी राजेश कुमार प्रभाकर ने संबंधित एयरपोर्ट थाना प्रभारी सनोवर खान को जांच के आदेश दिए हैं और पीड़िता के बयान पर आरोपी सूबेदार शंभू शरण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और पुलिस जांच में जुटी हुई है। इस मामले में बिहार के डीजीपी ने भी संज्ञान लेते हुए सूबेदार शंभू शरण राठौड़ को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रशासन अगर भक्षक बन जाए तो रक्षक कौन रहेगा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts