अंजनी राय
नई दिल्ली. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अंदरखाने के विवाद पर अब सियासी संग्राम छिड़ा है। कांग्रेस ने शुक्रवार को इस विवाद को राफेल डील से जोड़कर देशभर के सीबीआई दफ्तरों पर हल्ला बोला। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ मार्च करते हुए सीबीआई मुख्यालय तक गए और प्रदर्शन किया। पुलिस ने राहुल समेत दूसरे विपक्षी नेताओं को हिरासत में लेकर लोधी रोड पुलिस स्टेशन ले गई, जहां बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
राहुल गांधी ने कहा कि राफेल सौदे की जांच से बचने के लिए रातोंरात सीबीआई डायरेक्टर को हटाया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ‘चौकीदार’ को ‘चोरी’ नहीं करने देगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हिंदुस्तान के हर इंस्टिट्यूशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आक्रमण कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने अनिल अंबानी की जेब में पैसा डाला है। राहुल ने सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा की बहाली की मांग करते हुए पीएम मोदी से इस मुद्दे पर माफी मांगने को कहा।
दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में सीबीआई के हेडक्वॉर्टर पर प्रदर्शन के अलावा उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा समेत अन्य जगहों पर भी सीबीआई दफ्तर के सामने प्रदर्शन किए गए। कांग्रेस के इस प्रदर्शन को विपक्ष का भी साथ मिलता दिखाई दिया। कांग्रेस के अलावा टीएमसी और सीपीआई के नेता भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
सीबीआई मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन पर केन्द्रीय गृहमंंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास लोगों से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वह इसे मुद्दा बना रहे हैं। हमें जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…