फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। नहर विभाग के दो कर्मचारियों के बीच हुई लड़ाई के बाद एक कर्मचारी ने जहर खा लिया। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सोमवार की सुबह उसमें दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार वालों ने विभाग के एक बाबू की पिटाई के बाद मृतक द्वारा आत्महत्या की जाने का आरोप लगाया गया है। मामले में पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
वहीं अनूप कुमार ने बताया कि बिरजू शराबी प्रवृति का था। वह रोज शराब पीता था। 13 अक्टूबर को भी वह शराब पीकर घर के बाहर बवाल कर रहा था और इस दौरान बिरजू ने अनुप की पत्नी से भी बदसलूकी की। अनूप ने जिसका विरोधी किया तो बिरजू हाथापाई पर उतर आया। दोनों के बीच लड़ाई हुई, पास पड़ोसियों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग कर दिया। जिसके बाद बिरजू कहीं चला गया था। मामले पर चौकी प्रभारी शारदा नगर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…