Categories: Crime

आला क़त्ल चाक़ू के साथ इनामिया बदमाश चढ़ा मऊ पुलिस के हत्थे

संजय ठाकुर 

मऊ :पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध/अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मधुबन पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब आज दिनांक 05.10.18 को प्रभारी निरीक्षक नीरज पाठक मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना अहिरौली के पास सिपाह रोड मंदिर के पास से मु0अ0सं0 319/18 धारा 302,307 भादवि में फरार वांछित अभियुक्त (15 हजार इनामिया) विनोद यादव पुत्र सतिराम यादव निवासी हमीरपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू कर चालान न्यायालय किया गया।

गिरफ्तार शुदा अभियुक्त-

1. विनोद यादव (15 हजार इनामिया) पुत्र सतिराम यादव निवासी हमीरपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़।

बरामदगी-
1. आलाकत्ल (चाकू)।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts