Categories: Crime

लगातार चोरी से थर्राया बिजुआ इलाका, बीती रात दो घरो में चोरी

फारुख हुसैन 

बिजुआ-खीरी। बिजुआ इलाके में चोरों ने दो दिन से लगातर अलग अलग गांव में चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देने में लगे हुए है। वही बीती रात भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम पौथीपुरवा में चोरों ने एक ही परिवार के दो घरो को अपना निशाना बनाते हुए दोनो घरो से लाखों के जेवरात समेत नगदी पर हाथ साफ करते हुए घटना को अंजाम दिया है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पौथीपुरवा निवासी शिववीर सिंह पुत्र राम सेवक और विषशेश्वर सिंह पुत्र जगमोहन सिंह, ने बताया हम दोनो भाईयो के घर गांव में कुछ दूसरी पर आमने सामने बने है।

चोरों ने दोनो घरो को अपना निशाना बनाते हुए हम दोनो भाईयोे को कंगाल कर घर से लाखों की जेवरात समेत नगदी पर हाथ साफ कर दिया है। घर के मुखिया शिववीर सिंह ने बताया बीती रात लगभग 2 बजे चोरी हुई हैं। सुबह जब हम लोग सो कर उठे तो देखा घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था,और बक्सों के ताले टूटे हुए थे। बक्से में रखे 5 हजार रुपये, एक एंड्रॉयड मोबाइल समेत 50, हजार के जेवरात पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। और बक्से हमे गांव के बाहर एक खेत में पड़े मिले थे। आपको बता दे, वही चोरों ने बीती रात शिववीर सिंह के घर चोरी करने के बाद शिववीर सिंह के भाई विश्वेश्वर सिंह के घर भी चोरों ने धावा बोला दिया। विश्वेश्वर सिंह ने बताया घर मे चल रही किराने की दुकान के रखे 5 हजार रुपये,और घर के बक्से में रखे 15 हजार के जेवर चोरी हुए है। और घर के बक्से गांव के बाहर कलेक्टर सिंह के खेत मे पड़े हुए मिले।

बिजुआ सीएचसी में आये मरीज की साईकिल चोरी।

बिजुआ-खीरी। भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम अम्बारा निवासी वीरेंद्र पुत्र गुरु प्रसाह ने बताया मैं सुबह साईकिल से बिजुआ अस्पताल दवाई लेने आया था। अस्पताल के अंदर मैंन गेट पर साईकिल में ताला डालकर में अंदर दवाई लेने गया था। 15 मिनट के बाद जब मैं बाहर आया तब तक मेरी साईकिल चोरी हो चुकी थी। काफी तलाश के बाद जब साईकिल नही मिली तो मामले की तहरीर बिजुआ पर दी गयी। वही वीरेंद्र ने बताया अगर अस्पताल के मैन गेट पर अगर कैमरा लगा होता तो सायद मेरी साईकिल नही चोरी हुई होती।

pnn24.in

Recent Posts

नही पहुच पाए अरविन्द केजरीवाल भाजपा मुख्यालय, चाक चौबंद रही भाजपा मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था, मार्च को पुलिस ने आगे बढ़ने नहीं दिया’

आदिल अहमद डेस्क: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने…

38 mins ago