फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व के वनों में बेसकीमती पक्षियों का शिकार और पकड़ने की घटनायें कम होने का नाम नही ले रहीं हैं जिसमें कभी वन्य जीवों का शिकार और उनकी तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। जिसके चलते आये दिन तस्कर वन्यजीवों और पक्षियों को नुकसान पहुंचाते रहते हैं अब तो इन तस्कर और शिकारियों के हौसले कुछ ज्यादा ही बुलंद हो चुके हैं।
तीनों अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान पता चला कि यह तीनों तस्कर काफी समय से बेशकीमती पक्षियों को पकड़कर विभिन्न शहरों में सप्लाई किया करते थे और इनका यह तस्करी का कार्य अंतराष्ट्रीय लेवल पर भी किया जाता है। तीनों उत्तराखंड सहित अलग अलग जगह के निवासी है। जिसमें सनी पुत्र जंगबहादुर निवासी मोहल्ला बड़ गुलशेर खां बारा पत्थर कोतवाली पीलीभीत, राकेश पुत्र बलदेव और बिल्हन पुत्र रामलाल निवासी मझौला दाह फार्म तहसील खटीमा थाना खटीमा जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड हैं तीनों तस्कर तोतों को बेचने के लिये नखास लखनऊ के एक व्यापारी के पास बेचने के लिये लेकर जा रहे थे। पकड़े गये सभी तोतों को दुधवा के घने जंगलों में छोड़ दिया गया। फिलहाल तीनों तस्करों को तस्करी सहित विभन्न धाराओं में जेल भेज दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…