Categories: Crime

जीएमएएम इण्टर कालेज. काण्ड:में 6 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गये जेल

उमेश गुप्ता / दानिश अफगानी

बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव पुलिस ने विगत् 8 अक्टूबर को स्थानीय नगर के जीएमएएम इण्टर कालेज में चार छात्रों में एक वर्ग विशेष वर्ग के छात्रों द्वारा किये गये प्राण घातक हमले में छः आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस डायरी के अनुसार नगर में गश्त के दौरान कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने मो. कैफ, फिरोज आलम, तंजील अहमद व मो चांद को मधुबन रेलवे ढाला के पास हमराही आरक्षियों के सहयोग से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली वहीं पुलिस चौकी प्रभारी सीयर योगेन्द्र सिंह ने ओसामा उर्फ शमसुलजमा व मु. आरिज को स्थानीय चरण सिंह तिराहे के पास से गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।

इस गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पर तरह-तरह के सवाल उठ रहे थे जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर इस सवाल पर विराम लगा दिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts