सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर थाने की इंद्रपुरी पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित आर्य नगर कॉलोनी में अपनी बहन के यहां रह रहे एक फरार युवक की सूचना पाकर गुरुवार देर रात उसे पकड़ने पहुंची पुलिस पर पथराव हो जाने से एक कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। हंगामे के दौरान जमा भीड़ का लाभ उठाकर हमलावर मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गए। घटना के मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।
एक को भेजा जेल
थाना प्रभारी रोजन्त त्यागी ने बताया कि आर्य नगर कॉलोनी में एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर पथराव करने व सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तथा अबरार नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है जल्दी ही वह भी पुलिस के शिकंजे में होंगे।
पुलिस पर घड़े आरोप
दूसरी ओर देर रात लगभग 11 बजे दबिश देने गई पुलिस पर सम्मन पत्नी गुलबहार ने आरोप लगाया है कि दबिश देने आए चारों पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत थे। जो जबरन घर में घुस गए और उसके व उसके बच्चों के साथ मारपीट करने लगे। जबकि उनके साथ महिला पुलिस कांस्टेबल भी नहीं थी। जो अब उन्हें झूठे केस में फंसा रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…