Categories: Crime

लूट का गुज़रा था कुछ ही घंटा, मुठभेड़ में धर दबोचा पुलिस ने लुटेरो को

यश कुमार

फिरोजाबाद। थाना जसराना क्षेत्र उतरारा में लूट और शिकोहाबाद क्षेत्र में हुई लूट के कुछ घंटे बाद ही एसएसपी सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में एसपी ग्रामीण एवं सीओ जसराना के कुशल नेतृत्व में जसराना इंस्पेक्टर रनवीर सिंह संग पुलिस टीम ने थाना जसराना क्षेत्र नूरपुर गांव से मुठभेड़ के दौरान दो लुटेरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है-

दोनों में एक गोली लगने से घायल बताया जा रहा है। जिसको शिकोहाबाद के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। एसपी ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गये थे। ये जानकारी क्षेत्रीय संवाददाता से प्राप्त हुई है। फिलहाल अभी दोनों लुटेरों के बारे में पूरी जानकारी नहीं हो सकी है। बताया गया है आबू अतुर्रा में उक्त बदमाश किसी लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे तभी पीछा कर मुठभेड़ के दौरान दबोचा गया। इंस्पेक्टर जसराना रनवीर सिंह ने दो लुटेरे पकड़े जाने की पुष्टि की है

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts