डॉ आसिफ
बरेली। प्रदेश में पुलिस रोज़ ब रोज़ मार खा रही है, अपमानित हो रही है. ऐसा हम नही कहते है बल्कि रिकार्ड उठा कर देख ले ऐसा हो रहा है. अभी पिछले सप्ताह ही बिजनोर, गाज़ियाबाद और सुल्तानपुर में पुलिस भीड़ तंत्र के हाथो मार खाई और बेईज्ज़त हुई. अब बारी है इस सप्ताह बरेली की. किस कदर ला एंड आर्डर की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं इसका अंदाजा इस मामले को पढ़ने के बाद खुद लग जाएगा। बरेली जिले में एक पुलिस चौकी और थाने को भीड़ ने अपना शिकार बना लिया और वहां के पुलिसकर्मियों से मारपीट कर उनकी वर्दी फाड़ दी। हालांकि बाद में चौकी प्रभारी की सतर्कता से किसी तरह उत्पात मचाने वाले लोगों को भगाया गया और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।
क्या था मामला
रामलीला में झगड़े के बाद चौकी इंचार्ज अपने हमराहियों के साथ झगड़ा करने वाले इसाक व संजू को लेकर चौकी पहुंचे थे। संजू को छुड़ाने के लिए अचानक भीड़ ने चौकी पर हमला कर दिया था। अगुवाई एक भाजपा नेता कर रहा था। कुछ लोगों ने उसे टोका भी लेकिन वह नहीं माना। उकसावे पर भीड़ बेकाबू हो गई। असहज चौकी इंचार्ज फिर आरोपितों को वाहन पर बैठाकर थाने की तरफ भागे। पीछे-पीछे भीड़ भी थाने पहुंची। वहां के पुलिसकर्मी गश्त पर थे। चंद पुलिस कर्मियों से भीड़ भिड़ी तो सिपाहियों ने भरसक रोकने का प्रयास किया। अचानक भीड़ ने जब पुलिस को घेरा और चारों तरफ से हमला किया तब पुलिस ने घुटने टेक दिए। इस दौरान भीड़ ने उन्हें पीटती रही लेकिन तबतक पुलिस ने अपना काम कर दिया था। आरोपित को थाने की लॉकअप में बंद कर दिया था।
रामलीला के पास देर रात तक बिकती है शराब
लोगों की माने तो रामलीला के पास देर रात तक शराब बेची जाती है। रामलीला शुरू होते ही जाम छलकाने के शौकीन पहुंच जाते हैं। मंगलवार रात में हुए बवाल की यही बड़ी वजह रही।
मामले में लीपापोती की कोशिश हुई शुरू
इंस्पेक्टर घटना के वक्त शहर की मीटिंग में थे। वह तुरंत थाने पहुंचे। चार लोगों को दबोच लिया। सिपाहियों ने पूरी वीडियो बनाई। वीडियो को वायरल कर दिया गया। वीडियों में कई पुलिसकर्मियों की वर्दी फटी दिख रही थी। पुलिस को पता है कि भाजपा नेता कौन था लेकिन देर रात लीपापोती शुरू कर दी। मार खाने वाले पुलिस कर्मी और वह पुलिस कर्मी जिनकी वर्दी फट गई है वो अब विडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…