अनिला आज़मी
डेस्क. जज के बीबी और बेटे को गोली मरने वाले आरोपी महिपाल के सम्बन्ध में एसआईटी ने अपनी जांच पूरी कर लिया है. जाँच रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मकसद कोई सोच समझ कर किया हुआ कांड नहीं था बल्कि मौके पर गुस्से के कारण हुआ था. एसआईटी ने बताया कि इस पूरी वारदात का धर्म परिवर्तन से कोई संबंध ही नहीं है। न ही गनर महिपाल जज के परिवार से किसी बात से नाराज था। बल्कि उसने तो जांच अधिकारियों को बताया है कि वह जज और उसके परिवार की काफी इज्जत करता है और उन सब की काफी तारीफ भी की।
इसी बात से वह गुस्से से भर गया और आवेश में आकर उसने जज की पत्नी और बेटे ध्रुव पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि महिपाल को ध्रुव ने थप्पड़ भी मारा। यही सब उसके मन में घर कर गया और उसने दोनों को गोली मार दी जिसके बाद पत्नी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई वहीं ध्रुव अब भी गंभीर है। डीसीपी ने ये भी बताया कि जब महिपाल से पूछा गया कि क्या उसके जज के परिवार से मतभेद थे या वो उनसे नाराज था तो उसने इनकार कर दिया। महिपाल ने पूछताछ के दौरान जज के परिवार व जज की काफी तारीफ भी की। उन्होंने बताया कि जब पुलिस को इस वारदात की जानकारी हुई तो सारे रास्ते सीज कर दिए गए और आरोपी को डेढ़ घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…