Categories: Crime

चोरी करके भाग रहे चोरो की पुलिस से मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

फारुख हुसैन 

लखीमपुर खीरी। खीरी जनपद में हो रही ताबड़तोड़ चोरियों को रोकने के लिए खीरी पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी मितौली स्टीम ने मिलकर बड़ी कामयाबी हासिल की आज सुबह ओएल चौकी क्षेत्र में ग्राम बरुहा में चोरी करके भाग रहे चोरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई इस मुठभेड़ में कई राउंड गोलियां चली

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक अभियुक्त को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया तथा चोरी का माल भी पुलिस ने बरामद कर लिया मुठभेड़ में तीन चार भागने में सफल है प्रेस कांफ्रेंस में एसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि अन्य 3 चोरों की तलाश की जा रही है पुलिस उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लेगी यह गैंग हरगांव लहरपुर सीतापुर सहित कई अन्य क्षेत्रों में भी चूड़ी व लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया करता था गिरफ्तार हुए अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विविध कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार हुए अभियुक्तों में रामाशंकर पुत्र नत्थाराम निवासी झऊवाकला थाना सकरन जनपद सीतापुर, मनोहर पुत्र मुल्लू निवासी मुलताजपुर थाना लहरपुर जनपद सीतापुर, शहीद खान इन्द्रीश खां निवासी मोहल्ला कटरा कस्बा थाना लहरपुर जनपद सीतापुर के रहने वाले है। तीनो अभियुक्तों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts