Categories: Crime

धामपुर (बिजनौर) में युवक की गोली मार कर हत्या

नौशाद अंसारी

बिजनोर. धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नींदड़ू में कुछ दिन पूर्व हुए 42 बीघा भूमि पर कब्जे के मामले में आज नया मोड़ आ गया! भूमि को कब्जाने वाले भूमाफियों ने नींदड़ू के मौहल्ला काजियान निवासी रियासत पुत्र खिलाफत को उस समय गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया जब वो अपने साथियों के साथ शाम को टहलने के लिए गया हुआ था

जब इस घटना का स्थानियों निवासियों को पता चला तो वो एकजुट होकर घटनास्थल की ओर गए, लेकिन उससे पहले ही आरोपी जंगल के रास्ते फरार हो गए! इस जमीन को भूमाफियाओं के चंगुल से आजाद कराने में अहम् भूमिका निभा रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य फिरासत का तहेरा भाई था रियासत! गौरतलब है कि मंगलवार को तहसील दिवस में आंदोलनरत भारतीय किसान यूनियन से जुड़े रामकिशन जोशी ने भी जमीन पर कब्ज़ा कराने के मामले को लेकर उठाये थे सवाल, पर स्थानीय प्रशासन ने साध रखी थी चुप्पी

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts