Categories: Crime

नशीला पदार्थ बेचने वाले को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सरताज खान

गाजियाबाद। लोनी थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने नशीला पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से नशीला पाउडर बरामद कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार अभियुक्त

एसएचओ नीरज कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार शाम देर रात पुस्ता चौकी प्रभारी हरेन्द्र पाल सिंह मय हमराही क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी दिल्ली सहारनपुर पाल होटल वाली गली के पास एक युवक संदिग्धावस्था में उन्हें देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़कर तलाशी ली। जिस दौरान उसके कब्जे से 120 ग्राम नशीला पाउडर एलप्राविन बरामद हुआ। जिसने पुलिस पूछताछ में तस्करी के लिये ले जाना कबूल किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts