अंजनी राय
आजमगढ़ : जहानागंज थाना क्षेत्र के जिगरसंडी गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर को बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहे से आतंकित कर बैंक मित्र से 89 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
जहानागंज थाना क्षेत्र के तारा गांव निवासी सत्यनारायण यादव पुत्र सर्वजीत यादव बैंक मित्र है। उसकी इसी थाना क्षेत्र के शेरपुर बाजार में ग्राहक सेवा केंद्र भी है। दौलताबाद स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा से उसने शुक्रवार की दोपहर लगभग सवा बारह बजे 89 हजार रुपये निकाला। बैंक से निकाले रुपये लेकर वह बाइक पर सवार होकर शेरपुर की ओर जा रहा था। रास्ते में जिगरसंडी गांव के समीप पहुंचा था।
उसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। तत्पश्चात बदमाशों ने असलहे से भयभीत कर उससे 89 हजार रुपये व मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। लूट के शिकार बैंक मित्र ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में शाम तक छापेमारी की लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके। जहानागंज थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…