शाहरुख खान
लखनऊ। बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने सोमवार को दिनदहाड़े एचपी गैस एजेंसी का कैशियर से विभूति खंड में लूटपाट की। विरोध करने पर बैंक के कैशियर की गोली मार दी और करीब दस लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। बेखौफ बदमाशों ने जाते-जाते इलाके में दहशत फैला डाली है। घायल कैशियर को आनन-फानन में हॉस्पिटल पहुंचाया गया है लेकिन वहां उसकी मौत हो गई है।
गोली कैशियर के सीने में लगी और आर-पार हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम घायल कैशियर को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूटपाट और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अब बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर बदमाशों की खोजबीन कर रही है। मौके पर आाईजी सुजीत कुमार और एसएसपी भी मौजूद है और पूरी घटना की जानकारी ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह कैशियर पिछले तीन साल से यहां पर पैसा जमा करने आता था। पुलिस पूरे शहर की नाकाबंदी कर रही और बदमाशों के पकडऩे के लिए चेकिंग करवा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…