हरिशंकर सोनी
सुल्तानपुर. जयसिंहपुर कोतवाली के भेवापर निवासी रानू 18 वर्ष पुत्र पप्पू सोमवार शाम साढ़े पाँच बजे गाँव से बगल के गाँव भटवाकापुरवा में चूड़ा कुटाने गया था जहाँ जमीनी बिबाद को लेकर पहले से घात कर बैठे उसके सगे चचा जात भाई व बड़े अब्बा गुलाब 22 पुत्र राहल व राहल 45 वर्ष पुत्र हकदार ने चूड़ा मशीन पर रानू के ऊपर चाकू से हमला बोल दिया जिससे रानू घायल हो गया। हल्ला गुहार पर वहाँ तमाम लोग इकठ्ठा हो गए जिससे मौके से गुलाब व उनके अब्बा राहल चाकू लहराते हुए भाग लिये।
इस बावत बात करने पर चौकी इंचार्ज सेमरी राम राज ने बताया कि सुबह हल्की फुल्की झड़प की शिकायत मिली थी पुलिस भेजी गई थी मगर दोनों में से कोई पक्ष मिला नही परिजनों को सूचना देकर चौकी पर बुलवाया गया था मगर इसी बीच यह घटना हो गयी। घटना के बाद सर्किय पुलिस ने राहल व उनके पुत्र को पकड़ कर कोतवाली ले गयी राहल ने भी अपने भाई पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस बावत बात करने यस आई सर्वेंद्र सचान ने बताया कि दोनों पक्ष चोटिल है दोनों तरफ से मुकदमा लिखा गया है दोनों पक्ष के ऊपर शांति भंग में कार्यवाही की जायेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…