सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में 3 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिसमे दो बाइक सवार अभियुक्त लड़कीं का मोबाइल लूटकर भाग रहे थे तथा एक अभियुक्त तमंचा लेकर घूम रहा था। पुलिस ने अभियुक्तो से तमंचा ,एक जिंदा कारतूस व लूटा गया मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
एसएसओ नीरज कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार शाम रात्रि करीब साढ़े 8 बजे पूजा कॉलोनी निवासी लड़का सद्दाम व लड़कीं अलका ट्रोनिका सिटी फैक्ट्री से ड्यूटी कर अपने घर जा रहे थे।उसी दौरान दो बाइक सवार आबाद व कमल किशोर नामक युवको ने बाइक पर पीछे बैठी युवती से मोबाइल लूट लिया और फरार हो गये।तेज गति से फरार होते हुए उन्होंने एक बाइक सवार को टक्कर मारी ,जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों आबाद व कमल किशोर को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली।उन्होंने बताया कि सद्दाम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया है।वही पुलिस ने मंगलवार सुबह अजय पुत्र अशोक निवासी मंगल बाजार पूजा कॉलोनी को भगत सिंह चोंक ट्रोनिका सिटी से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद कर जेल भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…