अनिल आज़मी
दिल्ली :- दो रुपयों में एक डॉलर खरीदने का सपना दिखाने वाली वर्तमान सत्ता में बैठी भाजपा सरकार के राज में आज डॉलर के मुकाबले रुपया कमज़ोर होते होते अब जर्जर स्थिति में पहुच रहा है. आज डॉलर के मुकाबले रुपया अपने इतिहास में सबसे निचले स्तर तक पहुच चूका है. डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया गिरावट के नए रेकॉर्ड बना रहा है। शुक्रवार को पहली बार रुपया 74 प्रति डॉलर के स्तर से नीचे आ गया। यह रुपये का अब तक का निम्नतम स्तर है। इस बीच रिजर्व बैंक के गवर्नर ऊर्जित पटेल ने कहा है कि अन्य उभरते बाजारों की मुद्राओं की तुलना में रुपये की गिरावट कम है।
रुपये में गिरावट की वजह से तेल आयात समेत आयात का बिल भी बढ़ रहा है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इस पर चिंता जताते हुए स्वीकार कर चुके हैं कि भारत आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने 2 टीवी चैनलों से बातचीत में कहा था कि तेल के बहुत ज्यादा आयात और रुपये में लगातार गिरावट की वजह से देश आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…