रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ. घोसी तहसील क्षेत्र के भोपौरा गाँव निवासी श्रीराम निषाद पुत्र स्वर्गीय कंधई निषाद ने जिलाधिकारी मऊ प्रकाश बिन्दु सहित अन्य अधिकारियों को गुरुवार को लिखित शिकायती पत्र सौंप कर खुले में शौच करने से रोक लगाने के साथ ही उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग किया है।
जिलाधिकारी मऊ प्रकाश बिन्दु , जिला पंचायत राज अधिकारी मऊ एवं कोतवाली पुलिस सहित अन्य अधिकारियों को सौंपे गये शिकायती पत्र के अनुसार घोसी तहसील क्षेत्र के भोपौरा गाँव निवासी श्रीराम निषाद पुत्र स्वर्गीय कन्धई निषाद के घर के आस पास उनके पड़ोसी गाँव डाड़ी चमरही के कुछ परिवार के पास स्वयं का शौचालय होने के बाद भी आकर खुले में शौच कर रहे हैं । जिसका विरोध करने पर मारपीट करने पर उतावले हो जा रहे हैं ।जिसको लेकर पीड़ित ने यू पी 100नंबर की पुलिस को भी फोन करके बुलाया तो यू पी 100नंबर की पुलिस ने मौके पर समझा बुझाकर वापस आ गयी परन्तु जैसे यू पी 100 पुलिस वापस आयी वैसे ही गंदगी करने वाले परिवार के लोग मारपीट पर उतावले हो गये । ऐसे में उनको खुले में शौच करने से रोकने के साथ ही उनके विरुद्ध दण्डनात्माक कार्यवाही कि जाए जिससे कि संक्रामक रोग न फैले । यदि इसी तरह शौच करते रहे तो संक्रामक रोग फैलने में देर नहीं लगेगा । फिलहाल जिलाधिकारी मऊ ने अपने मातहातो को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया हैं तो वही घोसी कोतवाली पुलिस ने भी ऐसे परिवारों को चेतावनी दिया हैं कि यदि खुले में शौच करते पाये गये तो उनके साथ सख्ती से निपटा जायेगा अन्यथा वे खुले में शौच न करें ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…