Categories: MauUP

पत्रकार को पत्नी शोक, हुई शोक सभा

रूपेंद्र भारती

घोसी(मऊ)। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार व कोपागंज निवासी ओम प्रकाश गुप्ता की पत्नी शकुन्तला गुप्ता का शुक्रवार की दोपहर हृदयगति रुक जाने के कारण निधन हो गया। पत्रकार की पत्नी के निधन के समाचार मिलते ही नगर के पत्रकारों में शोक की लहर व्याप्त हो गई।

पत्रकारों ने शोक सभा कर व दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अरविन्द राय, सुदर्शन कुमार, अशोक श्रीवास्तव, शन्नू आज़मी, वायुनन्दन मिश्रा, आफताब अहमद, ऋषि राय, अमीरुद्दीन अंसारी, फ़ख़रे आलम, डा०जयप्रकाश यादव, रूपेंद्र भारती, बन्ने खान, फ़िरोज़ हैदर आदि मौजूद रहे।

pnn24.in

Recent Posts