प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज(भदोही) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में तैनात वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर अभय सिंह की आज शनिवार को डेंगू से दुखद मौत हो गई। बीते 2 दिनों पूर्व डेंगू की शिकायत पर उन्हें वाराणसी स्थित बीएचयू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था । जहां शनिवार को उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई । और कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।
मूल रुप से बलिया जनपद के नगरा गांव निवासी डॉ अभय सिंह गोपीगंज में वरिष्ठ चिकित्सक के पद पर तैनात रहे ।उन्हें पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। बीते दो दिनों पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में डेंगू के लारवा मिलने की शिकायत पर कराई गई थी। जांच के दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अभय सिंह के कूलर के पास डेंगू के लारवा पाए गए थे । डेंगू की पुष्टि पर उन्हें वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।जहां इलाज के दौरान आज उनकी दुखद मौत हो गई ।
बताते चलें कि जनपद सहित नगर के आसपास के इलाकों में डेंगू का प्रकोप तेजी से फैल रहा है । इस क्रम में सीएमओ द्वारा कराई गई जांच के दौरान सरकारी अस्पताल गोपीगंज में डॉक्टर राजवीर ,डॉक्टर असलम अंसारी ,एक्स रे तकनीशियन रवि पाल, एएनएम आशा सिंह, फार्मासिस्ट शिव चरण सिंह ,काउंसलर पूनम उपाध्याय आदि में भी डेंगू के लक्षण पाए गए थे ।वहीं बीएचयू के चिकित्सक सूत्रों के अनुसार डेंगू के कारण चिकित्सक अभय सिंह के लीवर और किडनी में भयंकर संक्रमण हो गया था । जिसके चलते उनकी मौत हो गई ।वहीं यहां के जनप्रतिनिधि व जिला प्रशासन भी इस भयंकर प्रकोप की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जनता मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जिले समेत गोपीगंज नगर को डेंगू के प्रकोप से बचाए जाने की मांग की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…