सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की लोनी नगरपालिका चैयरमेन श्रीमती रंजीता धामा ने भारतीय जनता पार्टी के बूथ चलो अभियान के तहत बूथ संख्या 385, 386, 387 पर जाकर घर -घर संपर्क साधते हुये मतदाता सूची का पुनरीक्षण कर वोट बनवायी ।
भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों की समान सरकार है जिसका केवल एक ही सपना है देश मे तरक्की एवं खुशहाली जो कि पूर्ण बहुमत से ही आयेगी। हम लोगों को फिर से एक बार सरकार को स्पष्ट जनादेश देना है। जिससे कि देश मे रामराज्य की स्थापना हो और हमारा देश विश्व पटल पर महाशक्ति के रूप मे उभरे एवं हम विकासशील से विकसित देश बन जाये।इसके लिये हम सभी को अपना वोट भारतीय जनता पार्टी को दे। इस अवसर पर पूर्व चैयरमेन मनोज धामा ने भी भाजपा कार्यक्ताओं मे जोश भरते हुये कहा कि आगामी चुनाव बेहद नजदीक है अब समय आ चुका है हम सभी कार्यकर्ता रात-दिन एक करके मेहनत करे ताकि आने वाले चुनाव के परिणाम हमारे पक्ष मे रहे एवं केन्द्र मे फिर से एक बार भाजपा सरकार बने एवं माननीय मोदी जी फिर से एक बार लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करे और हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता खुद को गौरवान्वित महसूस करे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभासद पंडित रोहित भारद्वाज ,सतपाल चौधरी , विनोद चौधरी , सेक्टर संयोजक व मंडल मीडिया प्रभारी पंडित अभिषेक शर्मा , दिलीप मौर्या,बूथ अध्यक्ष मोहित गोस्वामी , बूथ अध्यक्ष अमित मौर्य , बूथ अध्यक्ष राज सूर्यवंशी आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं सैकडों की संख्या मे युवा वर्ग एवं महिलाये उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…