Categories: Crime

बहला-फुसलाकर नाबालिग लड़कीं के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

सरताज खान

गाजियाबाद। लोनी ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के पूजा कॉलोनी से नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में लड़कीं को पुलिस 3 दिन पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी फरार चल रहा था।

एसएचओ नीरज कुमार सिंह ने बताया कि बीते 29 सितम्बर को राधेश्याम पार्क पूजा कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि उनकी नाबालिग बेटी को राकेश पुत्र राजेश कुमार निवासी झगोला थाना अलीपुर दिल्ली बहला फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को बीते 15 अक्टूबर में बरामद कर लिया था।लेकिन आरोपी फरार हो गया था। गुरुवार की सुबह आरोपी राकेश को पावी स्थित पेट्रोल पंप से पुस्ता चौकी प्रभारी हरेन्द्र पाल सिंह ने उस समय गिरफ्तार किया जब वह कही दूर भागने की फिराक में ऑटो का इंतजार कर रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts