Categories: International

कर्बला के ऊपर उड़ रहे 15 ड्रोन विमान अब तक मार गिराए जा चुके हैं – हश्दूश शअबी

आफ़ताब फ़ारूक़ी आदिल अहमद

इराक़ी स्वंयसेवी बल हश्दुश शअबी ने कर्बला के ऊपर उड़ रहे 15 ड्रोन विमान मार गिराए। हश्दुश शअबी की शाखा अब्बास ब्रिगेड ने शनिवार को एक बयान में बताया कि इस ब्रिगेड ने सुरक्षा के मद्देनज़र कर्बला के ऊपर उड़ रहे 15 ड्रोन विमान अब तक मार गिराए हैं। न्यूज़ एजेंसी इरना के अनुसार, इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम के अवसर पर इराक़ के पवित्र नगर कर्बला में दसियों हज़ार पुलिस बल और हश्दुश शअबी के जवान तैनात हैं।

20 सफ़र 1440 हिजरी क़मरी बराबर 30 अक्तूबर 2018 इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत का चालीसवां मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पूरी दुनिया से दसियों लाख श्रद्धालु इराक़ के कर्बला नगर पहुंच रहे हैं। सन 61 हिजरी की 10 मोहर्रम की तारीख़ को इमाम हुसैन और उनके वफ़ादार साथियों को यज़ीदी फ़ौज ने इसलिए शहीद कर दिया क्योंकि उन्होंने यज़ीद जैसे भ्रष्ट शासक का आज्ञापालन करने से इंकार कर दिया था। इस घटना के चालीसवें दिन इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की वफ़ादार बहन हज़रत ज़ैनब उनकी क़ब्र का दर्शन करने के लिए कर्बला पहुंची थीं। उस समय से हर साल इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का चालीसवां मनाया जाता है।

aftab farooqui

Recent Posts