आफ़ताब फ़ारूक़ी , आदिल अहमद
रूस के राष्ट्रपति विलादमीर पुतीन ने अभूतपूर्व रूप से युरोपीय देशों को बड़ी धमकी दी है।
विलादमीर पुतीन ने कहा है कि अगर किसी युरोपीय देश ने अपनी भूमि पर अमरीकी मिसाइल लगाए जाने की अनुमति दी तो मास्को उस पर हमला करने पर मजबूर हो जाएगा।
पुतीन ने यह धमकी, इटली के प्रधानमंत्री के साथ मास्को में एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कही।
पुतीन ने रूस व अमरीका के मध्य मिसाइल शक्ति पर नियंत्रण के समझौते से निकलने के ट्रम्प के निर्णय पर खेद प्रकट करते हुए चेतावनी दी है कि इससे दुनिया में हथियारों की नयी दौड़ आरंभ हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि ट्रम्प के इस फैसले से अमरीका के युरोपीय घटकों के लिए खतरा पैदा हो गया है।
रूसी राष्ट्रपति विलादमीर पुतीने ने कहा कि जहां तक युरोप की बात है तो यदि अमरीका समझौते से निकलता है तो युरोप क्या करेगा? यदि अमरीकी मिसाइल युरोप में फैले तो हम भी जवाबी कार्यवाही पर मजबूर होंगे इस लिए अमरीकी मिसाइल को अपनी भूमि पर लगाने की तैयारी करने वाले युरोपीय देशों को यह अच्छी तरह सोच लेना चाहिए कि उन्हें हमारी तरफ से जवाबी कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा और यह बिल्कुल सीधी और स्पष्ट सी बात है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…