आदिल अहमद
आले सऊद शासन के युवराज मोहम्मद बिन सलमान, यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही से इतना घबरा गए हैं कि वह स्वयं सऊदी अरब की दक्षिणी सीमा पर निरीक्षण करने पहुंच गए हैं।
मेहर समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़, सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने यमनी बलों द्वारा जीज़ान और दुबई एयरपोर्ट पर दाग़े गए मिसाइलों के बाद अचानक सऊदी अरब की दक्षिणी सीमा का निरीक्षण किया है और वहां मौजूद सैनिकों से बातचीत की है। अरब मीडिया के अनुसार यमनी सेना द्वारा दिन प्रतिदिन मिसाइल हमले में की जा रही वृद्धि और दुबई एयरपोर्ट पर किए गए हमले से सऊदी गठबंधन की नींदें हाराम हो गई हैं और यमन युद्ध में शामिल सऊदी सैनिकों में लगातार निराशा बढ़ती जा रही है, जिसको देखते हुए मोहम्मद बिन सलमान स्वयं अपने देश की सीमा पर तैनात सैनिकों से मिलने पहुंचे हैं ताकि उनका मनोबल बढ़ा सकें।
उल्लेखनीय है कि अलमसीरा टीवी चैनल ने रविवार को रिपोर्ट दी थी कि यमनी सेना ने स्वयंसेवी बल अंसारुल्लाह के जियालों के साथ मिलकर ने सऊदी अरब के जीज़ान में स्थित कई सैन्य ठिकानों और दुबई इंटरनैश्नल एयरपोर्ट पर सम्माद-3 ड्रोन से हमला किया। इससे पहले भी यमनी फ़ोर्सेज़ दुबई इंटरनैश्नल एयरपोर्ट को ड्रोन से निशाना बना चुकी हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…