आदिल अहमद
रूसी राजदूत ने कहा कि सीरिया की ओर मिसाइल फायर करने वाले विमान को तबाह और युद्धपोत को पानी में दफ्न कर दिया जाएगा।
दर अस्ल अमरीका और फ्रांस, सीरिया में रासायनिक हमले का आरोप लगा कर, मिसाइल हमला करने के प्रयास में थे। इसके साथ ही इस्राईल भी सीरिया में विभिन्न बहानों से बमबारी करता रहता किंतु पिछले दिनों इस्राईली युद्धक विमानों की बमबारी के दौरान, रूस का एक विमान, सीरियाई विमान भेदी तोप का शिकार हो गया था जिसके लिए रूस ने इस्राईल को ज़िम्मेदार ठहराया था क्योंकि उसने समझौते के अनुसार, रूस को इस हमले की अग्रिम सूचना नहीं दी थी और केवल एक मिनट पहले ही बताया था।
रूस का कहना है कि इस्राईल ने एसे हालात बनाए जिसकी वजह से रूसी विमान निशाने पर आ गया।
इसके बाद रूस ने सीरिया को इस्राईल के लाख विरोध व अनुरोध के बावजूद, एस 300 से लैस कर दिया।
टीकाकारों का कहना है कि मंगलवार को चार इस्राईली युद्धक विमान, सीरिया की सीमा के निकट , एस 300 सिस्टम के बारे में जानकारी जुटाने गये थे किंतु मार गिराए जाने के डर से सीमा पार किये बिना ही इस्राईल लौट गये।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…