मो. रियाज़
कानपुर। दशहरे जैसे पवित्र पर्व पर रामकृष्ण वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों के द्वारा अनाज वितरण गंगा घाट के किनारे बसी बस्तियों में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री माननीय देवेश कुमार कोरी जी रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील साहू के द्वारा किया गया। संस्था के गठन के पश्चात यह अनाज वितरण रूपी कार्यक्रम समाज हित की सेवा के लिए है। समाज सेवा तो सभी संस्थाएं करती हैं परंतु असली में समाज की सेवा की आवश्यकता है।
नवरात्री पर्व में कोई भी परिवार भुखमरी का शिकार ना हो। इस विषय को ध्यान में रखते हुए संस्था के सभी पदाधिकारीयो ने सामंजस को ध्यान मे रखते हुए, यह निर्णय लिया की दशहरे वाले दिन से संस्था को दिशा, अनाज वितरण रूपी कार्यक्रम से विधिवत् प्रारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश स्तर पर इस संस्था के अंतर्गत विभिन्न जनपदों में नाना प्रकार के समाज सेवा के कार्य आयोजित किए जाएंगे। संस्था बहुत छोटे-छोटे विषयों को ध्यान में रखते हुए उसका भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्था ने निर्णय लिया है ब्लड कैंप के रूप में ,दंत चिकित्सक व्यवस्था के रूप में, आंख नाक कान गले की जांच के रूप में विभिन्न प्रकार के मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित किए जाएंगे।
समाज को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को इंगित करते हुए स्वास्थ्य क्षेत्रों पर भी कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री माननीय देवेश कुमार कोरी जी ने बताया की समाज की सभी स्वयंसेवी संस्थाओं को निरंतर समाज के लिए कार्य करते रहना चाहिए। यह एक ईश्वर की कृपा है कि आपको दूसरो को सहयोग हेतु प्रस्तुत किया। इस प्रकार के कार्य अपने आप में संगठित समाज का प्रस्तुतीकरण है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के प्रदेश अध्यक्ष गगन अग्रवाल, आचार्य अविनाश राय, सुनील साहू, अशोक सिंह एवं गौरव अग्रवाल जैन, अंकित अग्रवाल, पवन गौर, प्रखर शुक्ला, शिवंशू गुप्ता, सुखविंदर सिंह, पी वी कृष्णम, हर्जिंदर सिंह, अलोक राज, रोहित जायसवाल, मनीष मल्होत्रा, सौरभ कनौजिया आदी उपस्तिथ रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…