अनिला आज़मी
डेस्क : बीजेपी सरकार बनते ही सबसे ज़्यादा नाम बदलने की नीति पर काम कर रही है,मुग़ल सराये जंक्शन का नाम बदलने के बाद अब उत्तर प्रदेश के मशहूर जनपद गंगा जमना सरस्वती के संगम इलाहबाद को प्रयागराज बनाने का ऐलान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया है।
नाम बदलने की सियासत पर नाराजगी जाहिर करते हुए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस मारकंडेय काटजू ने तो एक लिस्ट टि्वटर जारी कर दी है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इलाहाबाद का नाम बदले जाने की कवायद पर बधाई देते हुए कहा है कि डियर योगी जी अब इन जिलों के नाम भी बदल दीजिये। इसमें से एक जिले का नाम तो बदल कर नरेन्द्र मोदीपुर और एक का अमित शाह नगर करने का प्रस्ताव दिय है।
काटजू ने यह लिस्ट मुख्यमंत्री के इलाहाबाद का नाम बदलने के फैसले पर तंज करते हुए टि्वट की है और अपने वेरिफाइड फेसबुक एकाउंट से पोस्ट किया है। उनकी लिस्ट में सारे जिले उत्तर प्रदेश के हैं। इसमें पूर्वांचल के चार जिले हैं। लिस्ट के मुताबिक उन्होंने फतेहपुर का नाम बदलकर अमित शाह नगर करने का प्रस्ताव दिया है जबकि, गाजीपुर का नाम गणेशपुर, आजमगढ़ का नाम अलकनन्दापुर और मिर्जापुर का मीराबाई नगर करने का प्रस्ताव दिया है।
बताते चलें कि नाम बदलने को लेकर अखिलेश यादव ने भी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने इसे परम्परा और आस्था के साथ खिलवाड़ करार दिया। सपा प्रमुख ने ट्वीट कर योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है, ‘राजा हर्षवर्धन ने अपने दान से ‘प्रयाग कुम्भ’ का नाम किया था और आज के शासक केवल ‘प्रयागराज’ नाम बदलकर अपना काम दिखाना चाहते हैं। इन्होंने तो ‘अर्ध कुम्भ’ का भी नाम बदलकर ‘कुम्भ’ कर दिया है। ये परम्परा और आस्था के साथ खिलवाड़ है।’ कांग्रेस ने भी उनके इस फैसले पर विरोध का इजहार किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…