तब्जील अहमद/जितेन्द कुमार
कौशाम्बी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् उ0 प्र0 के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब कौशाम्बी द्वारा श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा में पौष्टिक एवं संतुलित आहार पर कुपोषण के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैज्ञानिकों द्वारा संतुलित आहार एवं कुपोषण पर बच्चों को जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर संयुक्त जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ दीपक सेठ ने अपने वैज्ञानिक व्याख्यान में कहा कि स्वस्थ मस्तिष्क के लिए संतुलित आहार बेहद आवश्यक हैं।
बच्चो के मध्य आयोजित समाचार पत्र पत्रिकाओं के कतरनों के संकलन में प्रथम महेश कुमार, द्वितीय अंकुश कुमार पूर्व माध्यमिक विद्यालय टेनशाहआलमाबाद रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में आर्यन पाल प्रथम, अनुतोष आनंद द्वितीय एवं दीपक कुमार तृतीय स्थान पर रहे, मॉडल प्रतियोगिता में मुकुल कुमार के मॉडल को चयनित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में राजकुमार प्रथम, सुप्रिया त्रिपाठी द्वितीय, वीर सिंह तृतीय स्थान पर रहे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियो को रूपये एक हज़ार का नकद एवं सभी प्रतिभागियों को आकर्षक पुरष्कार मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम संचालन आयुष साहू ने द्वारा प्रदान किया गया।प्रधानाचार्य चुन्नीलाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉक्टर हसनैन, डॉ रविंद्र, सोमनाथ, मोहम्मद शाहिद, सुनील कुमार, शिव सागर, प्रभाकर द्विवेदी, मुमताज अहमद आदि उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…