Categories: UP

घर मे निकला मगरमच्छ, बोरी में भर ले गए वन विभाग

फारूक हुसैन

बिज़ुआ-खीरी। गोला रेंज के राधनपुरवा गांव के मेवालाल के घर में छह फिट लंबा मगरमच्छ घुसने से हड़कंप मच गया। घर वालों ने वन विभाग को फोन किया। मौके पर पहुंचे वन विभाग के वाचर मगरमच्छ एक बोरी में भरकर बाइक से लेकर चले गए।
भीरा थाना क्षेत्र के राधनपुरवा गांव में मेवालाल के घर पर जैसे ही सुबह की किरन फैली, घर के सदस्यों की निगाह एक बिन बुलाए मेहमान पर पड़ गई। वह मेहमान वन महकमे का संरक्षित श्रेणी का जीव मगरमच्छ था। मेवालाल के घर की महिलाएं झाडू लगा रही थीं देखा कि घर की भंडारण (डैहरिया) के पीछे एक छह फिट का मगरमच्छ बैठा हुआ था। महिलाएं मगरमच्छ से डर गईं, और चीख मारकर बाहर भाग खड़ी हुईं। परिवार वालों ने गोला रेंज के कर्मचारियों को फोन कर मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे वन कर्मचारी विनोद कुमार मिश्रा वाचर के साथ मौके पर पहुंचे। मगरमच्छ को वन कर्मचारी एक बोरी में भरकर शारदा नदी में छोड़ आए।

aftab farooqui

Recent Posts