फारूक हुसैन
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी) – क्षेत्र पसगवां कोतवाली के अंतर्गत ग्राम नवादा में एक तीन साल के बच्चे को उसके ही चाचा ने पटक पटक कर मार डाला । घटना उस समय घटित हुई जब मृतक बालक अनमोल उम्र 3 वर्ष अपने घर के बाहर छोटी सी साइकिल चला रहा था।उसी समय उसके चाचा नरेंद्र ने उसको कई बार जमीन पर पटका और पटक पटक कर मार डाला । पसगवा कोतवाली पुलिस में आईपीसी 304 के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।बालक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। अगर लोगों की माने तो अभियुक्त दिमाग से कमजोर है। वह घटना के समय नशे में बताया जा रहा है। कोतवाली निरीक्षक से जानकारी चाही तो बताया तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया।जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…