अंजनी राय
नई दिल्ली. कर्जमाफी, गन्ना की कीमतों समेत कई अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को दिल्ली मार्च करने जा रहे हजारों किसानों की दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस से झड़प हो गई। किसानों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।
दिल्ली में घुसने के लिए अड़े किसानों और दिल्ली पुलिस के बीच यूपी गेट पर जमकर घमासान हो रहा है। किसानों ने बैरिकेड्स तोड़े तो पुलिस ने उन्हें काबू करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। पुलिस के द्वारा लगातार रोके जाने के बावजूद भी प्रदर्शन कर रहे किसान दिल्ली घुसने की कोशिश में हैं, पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया।
किसानों को दिल्ली न जाने के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘किसानों को दिल्ली में दाखिल होने देना चाहिए। उन्हें दिल्ली में घुसने क्यों नहीं दिया जा रहा है? यह गलत है। हम किसानों के साथ हैं।’ किसानों के आंदोलन पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार ने किसानों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया इसलिए यह स्वाभाविक है कि किसान विरोध करेंगे। यह दुर्भाग्यपूर्ण है और हम किसानों का पूरी तरह से समर्थन करते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…