फारुख हुसैन
मैगलगंज खीरी। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने मैगलगंज क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण कर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने मंडी समिति व गन्ना समिति कार्यालय पहुंचकर धान खरीद व गन्ना सर्वे कार्य का हाल जाना। धान खरीद केंद्र पर खरीद शुरू न होने पर उन्होंने एसडीएम मितौली से वार्ता कर नाराजगी जाहिर की।
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद शनिवार को मैगलगंज क्षेत्र के नयागांव, बेहड़ा, लिधियाई, मैगलगंज, पिपरी अजीज, ढखौरा, फरिया पिपरिया, बाइकुआँ आदि गांवों का भ्रमण करते हुए ग्रामीणों से रूबरू हुए व उनका हाल जाना। इस दौरान वह मैगलगंज मंडी समिति पहुंच गए जहां उन्हें धान खरीद सेंटर बन्द मिला जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने मौके से ही एसडीएम मितौली राम दरश राम से वार्ता कर धान खरीद शुरू न होने का कारण पूंछा तो उप जिलाधिकारी मितौली ने बताया कि तहसील मितौली में पांच क्रय केंद्र स्वीकृत है पर खरीद दो पर ही हो रही है शेष पर खरीद के लिए जिले के अधिकारियों को लिखा गया है। जिस पर उन्होंने सख्त नाराजगी जाहिर की। इसके बाद वह गन्ना समिति कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने गन्ना किसानों की भीड़ देख उनकी समस्याएं सुनी। जितिन प्रसाद ने बेहड़ा जोरावर स्थित गेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान जितिन प्रसाद के साथ जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, कस्ता विधान सभा प्रभारी सुजीता कुमारी, पीसीसी सदस्य सुशील शुक्ला, नवीन पाण्डेय, बिनोद अवस्थी, मनोज मिश्रा, अखिलेश शुक्ला सोनू समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…