Categories: UP

नौ दिन से लापता किशोर का नहीं मिला सुराग

फारूक हुसैन

पलिया कलां: लापता हुए किशोर का नौ दिन बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है। किशोर के परिवारीजनों ने पुलिस को तहरीर देकर किशोर को ढूंढने की गुहार लगाई। मझगई चौकी क्षेत्र के ग्राम लोकनपुरवा निवासी रमेश राना का 16 वर्षीय पुत्र शुभम राना कुछ दिनों पहले अपने बहनोई के साथ कोतवाली तिकुनियां के बरसोला गांव गया हुआ था। वहां 12 अक्टूबर को दोपहर ढाई बजे वह शौच के लिए गांव के बाहर खेतों की तरफ गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। बहनोई बाबूराम ने लोगों के साथ मिलकर काफी तलाश की फिर भी किशोर का पता नहीं चल सका। सूचना पाकर लोकनपुरवा से पहुचे बेहाल माता पिता ने भी खोजबीन की। अब परिवारीजनों ने पुलिस को तहरीर देकर किशोर को ढूंढने की मांग की है।

aftab farooqui

Recent Posts